फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: साहब, 20 बार कर चुकी शिकायत, कब दूर होगी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को थानों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पहले की तरह बहुत से फरियादी अपना प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, मगर पहले की तरह उन्हें आश्वासन ही मिला। लालगंज में फरियाद लेकर पहुंची एक बुजुर्ग महिला 20 बार शिकायती पत्र दे चुकी है। वहीं रानीगंज में एक दिव्यांग से तीन साल से शिकायती पत्र दे रहा है। लालगंज व लीलापुर थाने पर समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम संजीव रंजन ने सरकारी जमीनों को खाली न कराने पर लेखपालों व लालगंज कोतवाल को बैरक निर्माण में कमी मिलने पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में एसडीएम उदयभान सिंह व सीओ सिटी शिवनारायण वैश्य की मौजूदगी में समाधान दिवस प्रारंभ हुआ। कुल आठ शिकायतें पहुंचीं। इनमें तीन का निस्तारण हुआ। अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई।

शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाने पर डीएम ने जताई नाराजगी
लालगंज कोतवाली में कुल नौ फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने समस्याओं की सुनवाई की। शिक्षकों को बीएलओ का सुपरवाइजर बनाने पर एसडीएम लालधर यादव, तहसीलदार डीपी सिंह पर नाराजगी जताई। एसपी ने बैरक के निर्माण में खामियां मिलने पर कोतवाल अवन दीक्षित को भी फटकारा। ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण हटवाने में लापरवाही पर लेखपाल व राजस्वकर्मियों को चेतावनी दी। डीएम -एसपी के पहुंचने से पहले ही पश्चिम देऊम की रहने वाली फूलकली रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचीं। उसकी बात तो अफसरों ने सुनीं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

लीलापुर थाने में एसओ नीरज यादव ने राजस्व से संबंधित आठ शिकायतें सुनीं। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
चकमार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के लिए तीन साल से भटक रहा दिव्यांग
थाने पर समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की सात और पुलिस की एक शिकायत रही। एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर व नायब तहसीलदार अंकित सिंह की मौजूदगी में सुनवाई के बाद द्वारिका निवासी दिव्यांग धर्मेंद्र भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि तीन साल से चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत कर रहा हूं, लेकिन हल नहीं निकल सका।

बहुओं ने ससुर से सुरक्षा की लगाई गुहार
एसडीएम रानीगंज शैलेंद्र वर्मा की मौजूदगी में फरियादियों की समस्या सुनी गई। सुनवाई के दौरान अजीब मामला सामने पर हर कोई हैरत में पड़ गया। खभोर की रहने वाली विमला पाल व उसकी देवरानी रीता पाल ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि ससुर रघुनाथ पाल व देवर सचिन पाल से उनकी सुरक्षा की जाए। दोनों को मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके अलावा जगदीशगढ़, सोनाही में मारपीट व शिवसत में जमीन से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें