फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोहरा और शीतलहर से छूटी कंपकपी, दोपहर में धूप ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह कोहरा और शीतलहरी से लोग कांप उठे हैं। सुबह-शाम की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली है। दोपहर में खिली-खिली धूप खिलने पर लोगों को राहत मिली है। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री बढ़ गया है।
विज्ञापन



सुबह के समय कोहरा और शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरा होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही। नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह 10 बजे धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते-होते सर्दी बढ़ गई और कोहरा पड़ने लगा।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि हवाओं का रूख बदलने से ठंड कम हो गई है। 29 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें