फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नवजात के मौत की छानबीन करने पहुंची एसआईओ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएनसीयू में हर तीसरे दिन एक नवजात की मौत के मामले की छानबीन करने शनिवार को पुलिस विभाग की एसआईओ की टीम पहुंची। वार्ड में तैनात कर्मचारियों व बाल रोग विशेषज्ञ से टीम ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में एक माह के भीतर नौ नवजातों की मौत हो चुकी है। जबकि 30 बच्चों को प्रयागराज रेफर किया जा चुका है। नवजातों की मौत को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार और शनिवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही। शुक्रवार सुबह मंगरौरा कोहड़ौर निवासी बुशरा के बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नवजातों की मौत के मामले में शनिवार को एसआईओ की टीम एसएनसीयू पहुंची।
मौत से जुड़े मामलों की छानबीन करते हुए चिकित्सकों से बात की। सीएमएस रीना प्रसाद ने बताया कि पुलिस विभाग से जुड़े एसआईओ की टीम के कुछ लोग आए थे। बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टरों से कुछ बात कर लौट गए। सूत्रों के अनुसार बुशरा ने जिस नर्सिंग होम में नवजात को जन्म दिया था, वहां से उसे रेफर कागज देकर एसएनसीयू भेजा गया था। रेफर कागज में नाम व पता अंग्रेजी में लिखा था, लेकिन वह गलत था। इसके बारे में भी टीम छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें