फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में श्याम ने 92.3 और इंटरमीडिएट में अमन ने 94.2 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड इंटर की परीक्षा में सफल छात्रा को मिठाई खिलाते माता पिता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जुड़वा भाई श्याम और राम ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। 92.3 प्रतिशत अंक पाकर श्याम सिंह जिले के टॉपर बने हैं तो 89.5 प्रतिशत अंक पाकर राम सिंह दूसरे और 87.3 प्रतिशत अंक हासिल कर अक्षत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट में अमन सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, 94 प्रतिशत अंकों के साथ अंत्रिकेश गुप्ता दूसरे और 93.6 प्रतिशत अंक पाकर आयुष सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड के जिले में एक मात्र कालेज प्रभात एकेडमी में हाईस्कूल में 80 और इंटरमीडिएट में 59 परीक्षार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को जारी परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शत-प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में श्याम सिंह 554 अंक हासिल कर प्रथम, राम सिंह 537 अंकों के साथ दूसरे, अक्षत सिंह 524 अंकों के साथ तीसरे, तनिष्क तिवारी 502 अंकों के साथ चौथे और प्रज्ञा सिंह 482 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में 471 अंकों के साथ अमन सोमवंशी पहले, 470 अंकों के साथ अंत्रिकेश गुप्ता दूसरे, 468 अंकों के साथ आयुष सिंह तीसरे, 459 अंकों के साथ हिमांशु श्रीवास्तव चौथे और 444 अंक पाकर आदर्श सिंह पांचवें स्थान पर रहे। प्रभात एकेडमी के प्रिंसिपल डा. प्रभात शर्मा ने बच्चों की सफलता पर संतोष प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने बताया कि अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

पापा की प्रेरणा से बेटी को मिले 85.60 प्रतिशत अंक
शहर के प्रभात एकेडमी में इंटरमीडिएट की छात्रा स्वस्तिश्री शर्मा ने 428 अंक हासिल कर सफलता अर्जित की है। शहर के एमडीपीजी कालेज के प्रोफेसर डा. पीयूषकांत शर्मा की छोटी पुत्री ने अपने पापा से प्रेरणा लेकर पढ़ाई करने का निश्चय किया। शुक्रवार को परिणाम आने पर माता-पिता ने मिठाई खिलाकर बेटी का हौसला बढ़ाया।

आईसीएसई बोर्ड इंटर में जिले में प्रथम आये अमन सोमवंशी को मिठाई खिलाते माता पिता।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें