फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित 21 केंद्र व्यवस्थापकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों को डीआईओएस सरदार सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्र व्यवस्थापकों को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में देना होगा। स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा से पहले केंद्र व्यवस्थापकों का दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज में 31 जनवरी को था। प्रशिक्षण में 21 केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित रहे। पूर्व में ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्पष्ट आदेश दिया गया था कि बोर्ड परीक्षा शासन एवं विभाग के महत्वपूर्ण कार्याें में से एक है। अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित हुए केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें