फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के चुनार अधवार रजौली निवासी रामचंद्र सिंह हीरागंज के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी हैं। वह कुंडा कस्बे के शिवपुरम काॅलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह कमरे में ताला बंद कर गांव से अपने पिता को बुलाने चले गए। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ कुंडा पहुंचे तो कमरे में लगे ताले टूटे थे। रामचंद्र ने बताया कि चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे 20 हजार नकद, 10 लाख के जेवर व कपड़े चोर लेकर फरार हो गए। चिकित्सक ने मामले की तहरीर कुंडा पुलिस को दी है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें