फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : ढाबे पर खाना खाया, रुपये मांगने पर संचालक समेत चार लोगों को मारी गोली

Thu, 18 Aug 2022 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा गांव निवासी वंशराज सिंह का लखपेड़ा के करीब ढाबा है। मंगलवार की रात मझिलहा निवासी सत्यम सिंह और पूरे खुशई निवासी सोनू श्रीवास्तव ढाबा पर खाना खाने के बाद जाने लगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर लखपेड़ा के करीब मंगलवार रात खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से ढाबा संचालक समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें मेेडिकल कॉलेज ले जाया गया। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन



लीलापुर थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा गांव निवासी वंशराज सिंह का लखपेड़ा के करीब ढाबा है। मंगलवार की रात मझिलहा निवासी सत्यम सिंह और पूरे खुशई निवासी सोनू श्रीवास्तव ढाबा पर खाना खाने के बाद जाने लगे। कर्मचारी के रुपये मांगने पर दोनों विवाद करने लगे। 


खबर पाकर पीआरवी के पुलिसकर्मी पहुंचे और बातचीत कर मामला शांत करा दिया। रात करीब 11.30 बजे सत्यम व सोनू दो बाइक से अपने साथियों के साथ फिर ढाबे पर पहुंचे। दोनों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। फायरिंग से बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबा संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह (33) , राघवेंद्र सिंह उर्फ सोनू (36) व कर्मचारी मुकलेश (18) निवासी महुआबन गाबी और खाना खा रहे विकास वर्मा (22) निवासी खालसा सादात लालगंज के पैर, कान के पास व हाथ में छर्रे लग गए। जिससे वे घायल हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। 


पुलिस ने घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। जहां से उन्हें बुधवार सुबह एक्सरे के लिए प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।


जानलेवा हमला करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव निवासी मुजम्मिल अहमद के ऊपर 17 मई को मजिस्ता भवानीगढ़ में भैंस खोजने के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने लूट, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया, मगर अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि विवेचक पीड़ित को ही धमकाते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें