ढाबा संचालक धीरेंद्र प्रताप सिंह (33) , राघवेंद्र सिंह उर्फ सोनू (36) व कर्मचारी मुकलेश (18) निवासी महुआबन गाबी और खाना खा रहे विकास वर्मा (22) निवासी खालसा सादात लालगंज के पैर, कान के पास व हाथ में छर्रे लग गए। जिससे वे घायल हो गए। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। जहां से उन्हें बुधवार सुबह एक्सरे के लिए प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जानलेवा हमला करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव निवासी मुजम्मिल अहमद के ऊपर 17 मई को मजिस्ता भवानीगढ़ में भैंस खोजने के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने लूट, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया, मगर अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि विवेचक पीड़ित को ही धमकाते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।