पट्टी में एसआईबी के छापे की सूचना पर व्यापारियों द्वारा बंद की गयी दुकानें। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी की टीम शनिवार को मानधाता, पृथ्वीगंज, पट्टी इलाके में छापा मारा। इससे बचने के लिए के लिए अधिकांश व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर दी। इधर, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केशरवानी ने डिप्टी कमिश्नर राम भवन से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर इसी तरह उत्पीड़न होता रहा, तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर एसआईबी की टीम छापा मारकर अभिलेखों की छानबीन कर रही है। शनिवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने डिप्टी कमिश्नर राम भवन से मुलाकात कर नाराजगी जताई। कहा कि अगर इसी प्रकार छापा मारा जाता रहा तो वे लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 85 व्यापारी चिह्नित किए गए हैं, जो टैक्स की चोरी कर रहे हैं। उन्हीं के यहां जांच की जा रही है। इधर, एसआईबी की कार्रवाई से बचने के लिए मानधाता, पृथीगंज, पट्टी, मदाफरपुर में बडी संख्या में दुकानदारों ने अपना प्रतिष्ठान बंद कर रखा था। शनिवार को 13 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर टीम के सदस्य अभिलेखों को अपने साथ ले गए।