लॉकडाउन का उल्ललॉकडाउन का उल्लंघन करना एक दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। नायब तहसीलदार और सीओ ने उसकी दुकान को सीज कर दिया। इससे अन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
रानीगंज-पट्टी मार्ग पर नीरज गुप्ता का किराना स्टोर है। लॉकडाउन के बावजूद वह दिनभर दुकान खोल रहा था। जबकि प्रशासन ने दुकान खोलने और बंद करने के लिए समय तय कर रखा है।
नायब तहसीलदार रवि सिंह और क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अतुल अंजान क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। नीरज की दुकान खुली देखकर दोनों अफसर पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर सरकारी ताला जड़ दिया। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एसओ को आदेश दिया गया।