फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटैंक फटने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
मानिकपुर के विष्णुनगर में एयरटैंक फटने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हवा भरने के दौरान एयरटैंक फट गया। इस दौरान दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार धमाका होने के चलते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। बाद में उसके शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर नगर के रानापट्टी वार्ड विष्णु नगर निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा (35) पुत्र स्व. देवतादीन विश्वकर्मा ने घर में ही गाडिय़ों का पंक्चर बनाने की दुकान खोल रखी थी। मंगलवार सुबह वह एयर ट्रैंक में हवा भर रहा था। इस दौरान हवा के अत्यधिक दबाव के चलते उसका एयर टैंक फट गया। जोरदार धमाके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। राजेश के परिवार में पत्नी के अलावा उसके चार बच्चे भी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कस्बे के व्यवसायियों ने शोक में दुकानें बंद रखीं।

मानिकपुर के विष्णुनगर में एयरटैंक फटने से मरे राजेश के गमगीन मासूम बच्चे।- फोटो : PRATAPGARH

राजेश विश्वकर्मा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें