फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव शक्ति ही संसार के संचालन में करती है सहयोग

Sun, 21 Jun 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परियावां। शिव शक्ति ही संसार को चला रही है। भगवान शिव सभी देवों के देव हैं। उनकी पूजा किसी भी तरह से की जाए वह खुश होते ही हैं। वर देने में तो वह यह भी भूल जाते हैं कि इससे संसार का नुकसान होगा या फिर स्वयं  भगवान का ही। यह बातें क्षेत्र में स्थित माता मैयाधाम में शनिवार को कलशयात्रा के बाद कथा व्यास परिपूर्णांनंद जी ने कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव ऐसे हैं जिन्होंने दुनिया को बचाने के लिए विष पी लिया और अपना स्थान भी शमशान में बनाया। माता मैयाधाम  में शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन


 दिन में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने श्रद्धा की गागर सिर पर रखकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। कई गांवों से घूमती हुई यात्रा वेदी पर पहुंची। इस दौरान पूजन अर्चन करके लोगों को पहले दिन की कथा से रसपान कराया गया। कथा का आयोजन 27 जून तक चलेगा। 28 को भंडारे का आयोजन होगा। कथा में लक्ष्मीनारायण, रामचंदर अग्रहरि, डा.अनंतराम, ओम प्रकाश, गणेश प्रसाद, पप्पन सहित समस्त पाइकगंज के तमाम लोग मंदिर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें