फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी में धन दोगुना करने का झांसा देकर शीतला जमा कराता था रुपया

विज्ञापन
प्रतापगढ़ में कंधई थाना क्षेत्र के वारी खुर्द में निर्मल पांडेय की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय को रुपये देने के बहाने धोखा देकर दोस्त बनकर शीतला ने अपने घर बुलाया। मौका मिलते ही लाठी डंडे व फावड़े से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथी को भी मारपीट कर अधमरा क दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। इस घटना से इलाके में आक्रोश है। शाम को शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के रठवत निवासी निर्मल पांडेय की पड़ोसी गांव वारीखुर्द के रहने वाले शीतला प्रसाद सरोज से दोस्ती हुई थी। शीतला सरोज सुलतानपुर में किसी चिटफंड कंपनी में काम करता था। उसने इलाके के काफी लोगों का रुपये कंपनी में लगवा रखा था। सभी को पांच साल में जमा की गई धनराशि दोगुना होने का झांसा दिया था। किसी को जमीन या मकान दिलाने की बात कही थी। निर्मल ने भी कुछ लोगों का रुपया शीतला को कंपनी में लगाने के लिए दे रखा था। समय पूरा होने के बाद भी शीतला रुपया नहीं लौटा रहा था। लोग निर्मल पर रुपये वापसी का दबाव बना रहे थे। जिससे परेशान होकर निर्मल ने बृहस्पतिवार को शीतला से फोन पर बात की। उसने रात दस बजे निर्मल को अपने घर रुपये लेने के लिए बुलाया। शीतला के रात में बुलाने का इरादा निर्मल भाप नही सका।
इससे अंजान होकर वह अपने साथी अनुराग सिंह को लेकर बाइक से शीतला के घर पहुंच गया। जहां उनके बीच दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत होती रही। वहां पार्टी का भी दौर चला। रुपये की बात आते ही शीतला घर के भीतर ही निर्मल व अनुराग को पीटना शुरू कर दिया। दगाबाज दोस्त ने निर्मल की जान ले ली। निर्मल की हत्या से इलाके के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेेंद्र मिश्र, वेदांत तिवारी, सिंबल शुक्ला , सलीमउल्ला राइन समेत अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी चिकित्सक सुषमा से शादी
कंधई के रठवत निवासी निर्मल पांडेय की शादी दो साल पहले सुलतानपुर के धम्मौर की होम्योपैथिक चिकित्सक सुषमा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद निर्मल भी अपनी पत्नी के पास ही रहने लगा। वहां रहते हुए वह एमए की पढ़ाई कर रहा था। खबर मिलते ही बदहवास सुषमा ससुराल पहुंची। शाम को शव पहुंचते ही पत्नी रोते हुए बेहोश हो गई। जबकि बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मां गायत्री का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह पहले से ही बीमार चल रही थी। बेटे की मौत के बाद वह चारपाई पर पड़ गईं।
गोली मारने की आशंका में कराया शव का एक्सरे
कांग्रेस नेता निर्मल पांडेय को लाठी डंडे व फावड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया था। मगर पोस्टमार्टम के पहले गोली मारने की आशंका के चलते शव को जिला अस्पताल भेजकर एक्सरे कराया गया। हालांकि बुलेट नहीं मिली। लाठी डंडे व फावड़े की चोट से निर्मल के सिर की हड्डियां टुकड़ों में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें