फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा बार के अध्यक्ष बने शीतला प्रसाद और संजय मिश्र महामंत्री

Sat, 30 Dec 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
द बार एसोसिएशन कुंडा के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव को फिर अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंदी दिलीप तिवारी को पांच मतों से हराकर जीत दर्ज की। महामंत्री बने संजय मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंदी दयाशंकर को 26 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

इसी तरह संयुक्त प्रकाशन में विनय पांडेय और अपर उपाध्यक्ष में अनिल यादव तथा रवि श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। वही संयुक्त मंत्री पद पर रामचंद्र विश्वकर्मा, भीष्म नारायन पांडेय विजेता रहे। उम्मीदवार सुबह से ही अधिवक्ताओं को लुभाते रहे।
चुनाव अधिकारी गुरु प्रसाद श्रीवास्तव तथा पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अधिवक्ताओं ने सुबह दस से तीन बजे तक मतदान किया। गिनती पूरी होने विजयी प्रत्याशी को अधिवक्ताओं ने माला पहना कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें