फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शिक्षामित्र ने गोली मारकर जान दी, घरवालों का दावा- जनगणना ड्यूटी से तनाव में थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय से घर लौटे बहलोलपुर निवासी शिक्षामित्र योगेंद्र सरोज (35) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। चचेरे भाई विजय सरोज का दावा है कि एसआईआर में ड्यूटी के दौरान योगेंद्र का स्वास्थ्य खराब हो गया था। एसआईआर ड्यूटी खत्म होने के बाद जनगणना का काम भी उन्हें दे दिया गया। योगेंद्र ने अफसरों से ड्यूटी कटवाने की मांग की थी। ड्यूटी न कटने से वह तनाव में थे।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि योगेंद्र घर के पास ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। दोपहर करीब एक बजे विद्यालय से घर लौटे। उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। आराम करने की बात कहकर अपने कमरे में चले गए। दोपहर करीब दो बजे उनके कमरे से फायर की आवाज आई। इस पर घरवाले उनकी ओर दौड़ पड़े। मौके पर देखा तो कनपटी पर जख्म था और पास में तमंचा पड़ा था।
लहूलुहान हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी प्रशांत राज पुलिस फोर्स के मृतक के घर पहुंचे। घरवालों से घटनाक्रम की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। उधर, पत्नी विभा सरोज और बेटी रितिका व विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


परिजन पहुंचे डीएम आवास
शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन डीएम आवास पहुंचे। डीएम से मुलाकात नहीं होने पर परिजन निराश होकर लौट गए। परिजन रात में ही पोस्टमार्टम कराने की जिद करते रहे।
विज्ञापन

वर्जन-
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तमंचे की उपलब्धता की भी जांच कराई जा रही है।
प्रशांत राज, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें