फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भाई को तिलक कर उतारी आरती, सलामती की कामना की

Thu, 12 Nov 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
दिलीपपुर में भइया दूज पर भाई को तिलक लगाकर आरती करती बहन। स्वयं
विज्ञापन
दिवाली के बाद बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनके लंबी उम्र के साथ ही समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक भैया दूज का उल्लास रहा। रक्षाबंधन की तरह ही बहनों को भैया दूज का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। बुधवार को बाजारों में भैया दूज के पर्व पर खासी रंगत रही। सुबह से ही बहनें भैया दूज की तैयारी में जुटी रहीं।
मुहूर्त के अनुसार बहनों ने पूजन की थाल सजाकर पूर्वाभिमुख होकर भैया दूज की कथा सुनी। भाई के माथे पर टीका लगाकर उन्हें मिठाई खिलाई। उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना की। शहर के बेल्हादेवी धाम में सुबह से ही दर्शन पूजन को लेकर भीड़ उमड़ी रहीं। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर क्षेत्रों में भाई दूज मनाया गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया स्टेटस का चला दौर
भैया दूज पर सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर जारी रहा। बहनों एवं भाइयों ने फेसबुक वॉल पर पोस्ट जारी कर खुशी व्यक्त की। इधर, व्हाट्सएप पर भी लोगों ने स्टेटस लगाया। दिनभर बधाई व शुभकामनाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें