जैन मंदिर कटरामेदनीगंज मेें पूजन करते समाज के लोग
पर्यूषण पर्व पर श्री दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का शांतिधारा महाभिषेक हुआ। यह आयोजन विश्व शांति और मोक्ष कल्याणक के अवसर पर किया गया।
आयोजन में नवग्रह जाप और पंचामृत अभिषेक हुआ। सुनील जैन, जानू जैन, सतीश जैन और शिवानी जैन को शांतिधारा अभिषेक का सौभाग्य मिला। मंदिर परिसर भगवान के जयकारे लगाए गए।
जैन समाज के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन ने कहा कि पर्यूषण मानव जीवन के कल्याण का वरदान है। महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि यह महापर्व 10 धर्मों के माध्यम से आत्म जागरण सिखाता है।