फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बालक वर्ग में शब्द, आभास और बालिका में कृपा, अवनी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक-बालिका के विभिन्न भारवर्ग में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अलग-अलग भार वर्गों में बालकों में शब्द और आभास ने जीत हासिल की। जबकि बालिका वर्ग में कृपा और अवनी ने विरोधियों को मात दी।
विज्ञापन

बालक वर्ग के 25 किग्रा भारवर्ग में शब्द प्रथम, अथर्व सिंह द्वितीय व शिवा मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 29 किग्रा भारवर्ग में आभास पटेल प्रथम, तेजस यादव द्वितीय व आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। 33 किग्रा भारवर्ग में रिशु चौरसिया प्रथम, कृष्णा मौर्य द्वितीय, राजवीर अग्रहरि तृतीय स्थान पर रहे। 37 किग्रा भारवर्ग में अभी कुमार पहले, शिव सागर मिश्र दूसरे व ऋषि वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 42 किग्रा भारवर्ग में शाश्वत पांडेय विजेता रहे। वहीं, हुसैन रजा द्वितीय व वैभव मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग के 22 किग्रा भारवर्ग में कृपा प्रथम, धात्री शर्मा द्वितीय, अनिका चंद्र तृतीय स्थान पर रहीं। 26 किग्रा भारवर्ग में अवनी मौर्य प्रथम, हैरी शर्मा द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक सुषमा यादव, तेजस्वी साहू, उत्कर्ष यादव, हर्ष चौधरी, शिवानी यादव रहीं। समापन पर जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें