फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाखी पर्व पर शब्द कीर्तन सुन लोग हुए मंत्रमुग्ध

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के गुरुनानक शाही बाबागंज में गुरुवार को खालसा सृजना दिवस व वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद शब्द कीर्तन खालसा मेरो रूप है, खास खालसे में हऊ करो निवास गाया गया। शब्द कीर्तन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। उसके बाद खालसा पंथ के बारे में विस्तार से लोगों को बताया गया। गुरूचरण सिंह ने बताया कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह ने 1699 को सिख धर्म की स्थापना की थी। दोपहर 11 बजे अरदास के बाद लंगर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शिशुओं का नामकरण संस्कार कार्य भी किया गया। उसके बाद शिशुओं को अमृतपान कराया गया। इस मौके पर अमृत सिंह, विपिन प्रीत सिंह, हरविंदर सिंह,  सुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गोविंद, करमजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमहेंद्र सिंह, जगमीत सिंह, दीपक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें