फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन से 20 वार्डों की बदल गई सूरत

Fri, 14 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पालिका चुनाव के लिए शहर में वार्डों की संख्या तो नहीं बढ़ी, लेकिन परिसीमन से 20 वार्डों की सूरत बदल गई। पांच वार्डों को छोड़कर सभी 20 वार्डों में कहीं आंशिक तो कहीं अधिक हेरफेर किया गया है। सबसे अधिक असर पटखौली, तहसील वार्ड समेत आठ वार्डों पर पड़ा है। इस परिसीमन ने सभासदों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। नगर पालिका के साथ परिसीमन से नगर पंचायतों में भी वार्डों का नक्शा बदल गया है।
विज्ञापन


शासन की गाइड लाइन के हिसाब से बुधवार की देर रात नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारी वार्डों के परिसीमन को लेकर माथापच्ची करते रहे। देर रात नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य की देखरेख में आखिरकार वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप देकर रिपोर्ट व नक्शा शासन को भेजा गया। परिसीमन में तहसील वार्ड, पठखौली, अस्पताल वार्ड, धर्मशाला वार्ड, घोसियाना वार्ड, मकंद्रूगंज वार्ड, अचलपुर, सहोदरपुर पश्चिमी में हेरफेर हुआ है। तहसील वार्ड में पहले आबादी 44 सौ से अधिक थी। अब 3507 हो गई है। इसके अलावा पठखौली वार्ड में 45 सौ के करीब थी। मौजूदा परिसीमन में 3290 हो गई है।

इसी तरह अस्पताल वार्ड की आबादी 45 सौ के करीब थी। अब 3366 की संख्या रह गई है। इस बार कांशीराम कॉलोनी जीआईसी व आजाद नगर का कुछ हिस्सा घोसियाना वार्ड में जोड़ दिया गया है। जबकि बेगमवार्ड में घोसियाना वार्ड का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है। इसके अलावा दहिलामऊ उत्तरी, महुली, चिलबिला पूर्वी, मीराभवन, विवेकनगर, टक्करगंज, पड़ाव वार्ड, बलीपुर, सिविल लाइन, भैरोपुर वार्ड , बेगमवार्ड में आंशिक रूप से हेरफेर किया गया है। नए परिसीमन से कई सभासदों को जोर का झटका लगा है। उनके सामने तमाम दिक्कतें आएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें