फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भीषण गर्मी... लोगों की सेहत पर भारी, 18 मरीज भर्ती

Thu, 02 May 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
-मेडिकल कॉलेज डायरिया पीड़ितों के लिए 20 बेड आरक्षित, इलाज कराने पहुंचे उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के गंभीर मरीज
विज्ञापन


- ओपीडी में 1438 मरीजों ने कराया पंजीयन, मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक भीड़

फोटो-26

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी और लू की वजह से उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ते क्रम में दर्ज की गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार दोपहर तक डायरिया के 18 अति गंभीर मरीज भर्ती किए गए।
शहर के विवेकनगर की माधुरी मिश्रा, कोहड़ौर की ज्योति पांडेय, मीराभवन के सुमित, दिलीपपुर की राजकुमारी व रानीगंज की पदमावती समेत अन्य मरीजों को उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में परीक्षण के बाद उनकी स्थिति गंभीर जानकर चिकित्सकों ने 18 मरीजों को भर्ती कर लिया। सीएमएस ने बताया डायरिया के अति गंभीर मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाकर 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

मौसम जनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ी।
ओपीडी में संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लगभग हर मरीज मौसम की मार से पीड़ित मिला। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 1438 मरीजों ने पंजीयन कराया। जबकि मंगलवार को 1288 मरीजों ने पंजीयन कराया था। फिजीशयन डॉ़. मनोज खत्री के मुताबिक ओपीडी में डायरिया के हर दिन औसतन 30 मरीज आ रहे हैं। तापमान अधिक होने की वजह से बच्चे भी उल्टी-दस्त से परेशान हैं। हालांकि हीट वेब की एडवाइजरी जारी के होने बाद मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ़. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण लोगों को उल्टी-दस्त व डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओआरएस घोल और अन्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
.......

इनसेट
रखें सावधानी
-शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखें।
-एक लीटर पानी को 800 मिलीलीटर होने तक गर्म करें।
-ठंडा होने पर इसका सेवन करें।
-दोपहर के समय धूप में जाने से बचें।
-बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।
-सिर पर तौलिया या गमछा बांधकर निकलें।
-धूप में पूरे शरीर को कपड़े से ढकें।
-ताजा भोजन व ताजे फलों का सेवन करें।
-उल्टी- दस्त हाेने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
-ओआरएस घोल का नियमित सेवन करें।

(सीएमएस डॉ़ साैभाग्य प्रकाश के सुझाव)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें