24 घंटे के भीतर चार शिक्षकों समेत सात लोगों की मौत
54 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना की दूसरी लहर इस कदर कहर बरपा रही है कि अब लोग खुद से घबराने लगे हैं। मंगलवार को 36 घंटे के भीतर चार शिक्षकों और प्रतियोगी छात्र समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट करने का स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है।
मंगलवार को 24 घंटे के भीतर 54 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं शहर के पंजाबी मार्केट का एक 32 वर्षीय युवक, प्राथमिक विद्यालय पूरे माधव सिंह के हेड मास्टर और शिक्षिका कोरोना संक्रमित हो गए थे। इलाज के दौरान इनकी मौत प्रयागराज में हो गई। उधर, शहर में स्थित तिलक इंटर कॉलेज के एक शिक्षक और पट्टी में स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक भी कोरोना के जद में आ गए थे। हालत बिगड़ने पर दो दिनों पहले परिजन प्रयागराज लेकर गए थे। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। कुंडा के एक अधिवक्ता तो हथिगवा के प्रतियोगी छात्र भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। इनमें से दो लोगों की मौत एलटू अस्पताल में हुई है। बाकी लोग प्रयागराज में इलाज के दौरान अंतिमसंसे ली। कोरोना के जद में आने वाले लोगों की जान चली जा रही है। इससे हर कोई घबराया हुआ है। वहीं जिले में 54 लोगों स्वास्थ्य विभाग के जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों की सैंपल लेकर जांच केे लिए लखनऊ भेजा गया था। संक्रमितों में सबसे ज्यादा कुंडा के रहने वाले हैं।
इतने संक्रमित मरीज कोरोना के पहले चरण में भी कभी एक साथ नहीं मिले थे। इतना ही नहीं एक साथ चार लोगों की भी जान नहीं गई थी। मगर इस बार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां बढ़ने लगी है वहीं मृत्युदर भी काफी बढ़ गया है। जिले में मौत की संख्या देखा जाए तो 84 जहां हो गई है वहीं अबतक जिले में 7299 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5637 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। 1581 लोगों का इलाज चल रहा है। एलटू महिला अस्पताल में 45 मरीज भर्ती हैं तो प्रयागराज में जिले के 38 और लखनऊ में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। नबोदय विद्वालय के प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने महिला की मौत स्वभाविक बताया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी। जबकि नवोदय विद्वालय के ही एक शिक्षक की हालत बेहद नाजुक है। वह प्रयागराज में भर्ती हैं।
रानीगंज के बीठलपुर का एक 75 वर्षीय वृद्ध बीते तीन दिनों पहले जांच में कोरोना संक्रमित मिला था। शनिवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संक्रमित मिलने के बाद परिजन उसे होम आइसोलेशन में रखे थे। मजेदार बात यह है कि संक्रमित होने के बाद वृद्ध को देखने के लिए चिकित्सक उसके घर पर एक बार भी नहीं गए थे। उधर, कुंडा के बुलाकीपुर का एक 60 वर्षीय बुजुर्ग तो जेठवारा के नारायनपुर स्थित नबोदय विद्वलय के एक शिक्षक, एक कर्मचारी की पत्नी और मंगरौरा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी कोरोना संक्रमित हो गए थे। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ने भी दम तोड़ दिया। उधर, नबोदय विद्वालय के आठ छात्र जांच में जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं वहीं पट्टी सीएचसी में जांच के दौरान 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रानीगंज में एक युवक समेत कुल जिले में 318 लोग संक्रमित मिले हैं। इतने संक्रमित मरीज कोरोना के पहले चरण में भी कभी एक साथ नहीं मिले थे। इतना ही नहीं एक साथ चार लोगों की भी जान नहीं गई थी। मगर इस बार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां बढ़ने लगी है वहीं मृत्युदर भी काफी बढ़ गया है। जिले में मौत की संख्या देखा जाए तो 84 जहां हो गई है वहीं अबतक जिले में 7299 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 5637 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। 1581 लोगों का इलाज चल रहा है। एलटू महिला अस्पताल में 45 मरीज भर्ती हैं तो प्रयागराज में जिले के 38 और लखनऊ में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। नबोदय विद्वालय के प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने महिला की मौत स्वभाविक बताया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी दी। जबकि नवोदय विद्वालय के ही एक शिक्षक की हालत बेहद नाजुक है। वह प्रयागराज में भर्ती हैं।
फोटो---------------------
लॉकडाउन के डर से घर को पलायन करने लगे ईंट भट्ठा मजदूर
रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना का दूसरा चरण इस कदर कहर बरपा रहा है कि दूसरे प्रांत से ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए आए मजदूर अब अपने घर को पलायन होने लगे हैं। मंगलवार को स्टेशन और बस स्टाप में यात्रियों को ज्यादा भीड़ देखने को मिली। रोजी रोटी के सिलसिले से बिहार सहित कई अन्य प्रांत व अलग-अलग जनपदों से लोग प्रतापगढ़ में स्थित ईंट भट्ठे पर आकर मजदूरी करते हैं। महामारी कोरोना वायरस का दूसरा चरण लोगों के जान के लिए काल बन गया है। संक्रमितों के साथ मृत्युदर की संख्या भी दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। कब लॉकडाउन लग जाए इस पर कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में दूसरे जनपद व प्रांत से आकर ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाले मजदूर अब अपने घरों के लिए पलायन होने लगे हैं। मंगलवार सुबह से ही स्टेशन और बस स्टाप पर ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों की भीड़ देखने को मिली। सभी मजदूर टिकट खरीदकर ट्रेन पकड़कर घर जाने के लिए तैयार बैठे थे।
भाजपा नेता ने डीएम से की आदर्श नगर को कोरोना जोन घोषित करने की मांग
प्रतापगढ़। भाजपा नेता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सहोदरपुर, आदर्श नगर को कोरोना जोन घोषित करने की मांग की है। भाजपा नेता पूर्व विधायक राजपति मिश्र के पुत्र संतोष मिश्र ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया है कि उक्त मोहल्ले में रहने वाले कई परिवार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन से अधिक संक्रमित की मौत हो गई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कठोर कदम नहीं उठाया जा रहा है। शिकायती पत्र के माध्यम से इस मोहल्ले को लॉक करने की मांग भी किया है। सभी के घरों तक कोरोना से बचाव के लिए दवा और जांच कराए जाने के साथ ही सैनिटराइज कराए जाने की भी मांग की है।