नामांकन के चौथे दिन सात प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी, पब्लिक पोलिटिकल पार्टी से दीपमाला श्रीवास्तव और राष्ट्रीय लोकदल से धर्मेन्द्र तिवारी, रामपुर खास विधानसभा से वंदना गुप्ता मानवतावादी समाज पार्टी, विश्वनाथगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में माया देवी, रानीगंज से निर्दल प्रत्याशी प्राणंजय सिंह और भाकपा से त्रिभुवन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गुरुवार को जहां सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा वहीं आठ लोगों ने फार्म लिया है।
गुरुवार को नामांकन स्थल पर सरगर्मी तेज रही। पूर्वान्ह करीब ग्यारह बजे जुलूस के साथ पहुंचे बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद प्रारंभ हुआ नामांकन का दौर शाम तक चलता रहा, सदर विधानसभा से ही सांगीपुर इलाके के जूही गांव निवासी दीपमाला सिंह पब्लिक पोलिटिकल पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से धर्मेन्द्र तिवारी ने नामांकन पत्र भरा है। रामपुरखास विधानसभा से वंदना गुप्ता ने मानवतावादी समाजपार्टी, विश्वनाथगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में माया देवी, रानीगंज से निर्दल प्रत्याशी प्राणंजय सिंह और भाकपा से त्रिभुवन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गुरुवार को नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या काफी कम रही। सदर 03, रानीगंज 03, पट्टी में 01, कुंडा 01, विश्वनाथगंज 01, रामपुरखास 01 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। इस प्रकार चार दिनों में नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढक़र 113 हो गई है। नामांकन स्थल के अंदर और बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। जो आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखे हुए है।