धनतेरस व दिवाली के पर्व पर इस बार बेल्हा की ज्वैलरी दुकानों पर कोयंबटूर से आए पाजेब व टेंपल ज्वैलरी तथा बांबे के सोने के बक्कल महिलाओं को खूब भा रहे हैं। अलग-अलग डिजाइन में आए स्वर्ण आभूषण किफायती दाम से लेकर महंगे दाम तक कई वेराइटी में हैं। दुकानों पर खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक जुटी हुई है।
ऐसी मान्यता है कि नए परिधान में नए आभूषण के साथ दीपावली पर पूजा की जाती है तो समृद्धि आती है वहीं धनतेरस पर खरीदारी करने से भी खूब लाभ होता है। इसकी तैयारी को लेकर बाजारों में हप्तेभर पहले ही भीड़ जुटी है। इन दोनों पर्वों में महज दो दिन का अंतर है। धनतेरस व दीपावली के पर्व की तैयारी को लेकर बाजार सजने लगे हैं। दुकानों पर नए फैशन के क पडे़ व कई डिजाइन के आभूषण भी आए हुए हैं। शहर में इस बार कोयंबटूर से सोने के पाजेब, वहां की मशहूर टैंपल ज्वैलरी,, टैंपल डिजाइन तो मायानगरी से हार, माथटिका, व सोने का बक्कल बेल्हा की महिलाओं के श्रृंगार में चार- चांद लगाएगा। इसके अलावा एंटिंग डिजायन के हार भी नए लुक में आए हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, ठठेरी बाजार, बाबागंज, सदर बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकानों पर महापर्व की तैयारी की लेकर आभूषणों की खरीदारी करने के लिए ज्वैलरी दुकानों पर महिलाआें की भीड़ सुबह से लग जाती है। महिलाओें को सबसे ज्यादा कोयंबटूर की सोने की पाजेब, टैंपल ज्वेलरी व टैंपल डिजायन खूब भा रही है। पंजाबी मार्केट स्थित ज्ञानप्रकाश एंड संस के मनीष केसरवानी ने बताया कि बेल्हा में ये आभूषण नए हैं। अब तक हार, माथटिका, अगूंठी, झालर की ही खरीदारी होती थी, मगर इस बार आए इन नए वेराइटी के स्वर्ण आभूषणों को देख महिलाओं मेें खरीदने की उत्सुकता बढ़ रही है। डिमाडं भी कर रही हैं।