फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में दिखने लगी रौनक, 50 प्रतिशत पर टिकी बिक्री

विज्ञापन
selling and purchasing is started in market - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अनलॉक-1 में छूट मिलने के बाद एक बार फिर बाजारों की रौनक लौट आई है। शहर और ग्रामीण इलाके में दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग आने लगे हैं। हालांकि कि दुकानें खुलने पर पहले के मुकाबले 50 प्रतिशत बिक्री पर बाजार टिका हुआ है। शहर और गांव में कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रारंभ हो गया है। अनलॉक-1 में दुकानों के खुलने, आवागमन की छूट मिलने और आठ जून से धार्मिक स्थलों के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, मॉल खुल जाने से दुकानदारों के साथ ही आम लोग भी अपने दैनिक कामकाज में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण इलाकों में दुकानों के खुलने और बंद करने का प्रतिबंध समाप्त होने से व्यापारी वर्ग भी संतुष्ट है। शहर में कपड़े, ज्वैलरी, किराना की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल सभी खुल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन के पहले बाजार में जो बिक्री थी, अभी उसकी पचास प्रतिशत बिक्री हो रही है। गांव के लोगों के शहर कम आने से अभी बिक्री पर असर है। कोरोना का खौफ होने से दुकानों पर अभी सिर्फ वही लोग पहुंच रहे हैं, जिनके लिए आवश्यक है। शहर और ग्रामीण इलाकों में भी वैवाहिक कार्यक्रमों के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान होने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
लॉकडाउन के दौरान शहर की दुकानें बंद होने से व्यापारियों के चेहरे मुरझाए हुए थे। शहर का पंजाबी मार्केट लगभग दो माह बंद होने से व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया था। तीन जून के बाद दुकानें खुलने और बिक्री प्रारंभ होने से उनके चेहरे खिल गए हैं। हालांकि लॉकडाउन के पहले जैसी बिक्री तो नहीं है, मगर इतनी बिक्री हो जा रही है जिससे वह संतुष्ट हैं। व्यापारियों का मानना है कि कमाई से दुकान का किराया, मजदूरों का वेतन, बिजली बिल आसानी से निकल आ रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में व्यापारियों की दुकानें खुलवाने के लिए जिला प्रशासन से लड़ाई लडने वाले व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी कहते हैं कि लॉकडाउन में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती है। मगर स्थितियां जिस प्रकार सुधर रही है, उससे धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोरोना महामारी से लडने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इसके लिए लोगों को स्वयं सावधानी बरतनी होगी। पंजाबी मार्केट में कपड़े की दुकान चलाने वाले अरुण खंडेलवाल ने बताया कि दुकानें नियमित रूप से खुलने से ग्राहक आने लगे हैं। बिक्री उतनी तेजी से नहीं हो रही है, मगर हम लोग खाली भी नहीं बैठ रहे हैं।
इससे दुकान का किराया, बिजली का बिल और मजदूरों का वेतन निकल आ रहा है। सिनेमा रोड स्थित किराना के थोक विक्रेता राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अब शहर के साथ ही गांव में भी बिक्री बढ़ गई है। लॉकडाउन के दौरान दुकानें तो खुल रही थीं, मगर खरीदने वाले कम लोग आ रहे थे। हालांकि अब खरीदने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। बाबागंज स्थित प्रीतम एंड संस के संचालक किशन सिंह ने बताया कि अनलॉक-1 में लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। एसी, कूलर, फ्रिज की बिक्री बढ़ गई है। कोरोना के खौफ के चलते जो लोग अभी तक खरीदारी से बच रहे थे, वह अब बेधड़क खरीद रहे हैं। ग्राहकों के आने से व्यवसाय बढ़ा है।
हालांकि लॉकडाउन के पहले जैसी स्थिति नहीं है, मगर पचास प्रतिशत भरपाई हो जा रही है। चौक में कपड़ों के थोक विक्रेता संजय झलानी ने बताया कि पहले लोग कोरोना के भय से खरीदारी करने नहीं आते थे। मगर अब स्थितियां सामान्य हो गई हैं। अब ग्राहक दुकान तक आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। यह अलग बात है कि वह सावधानी भी बरत रहे हैं। स्नेह होटल के संचालक विष्णु खंडेलवाल ने बताया कि लोगों में कोरोना का भय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। पहले लोग सिर्फ नाश्ता करने आते थे, अब भोजन करने आने लगे हैं। ग्राहकों की मांग देखते हुए अब सुबह से ही तैयारी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें