संदीपनघाट थाना क्षेत्र स्थित महगांव पुलिस चौकी के बाहर रविवार दोपहर खड़ी सीज गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौकी के बाहर खड़ी कारों, अप्पे और कई बाइक में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई वाहन पूरी तरह जल गए थे।
बताया जा रहा है कि चौकी के बाहर खड़े यह वाहन सीज किए गए थे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।