महिला का हाथ टूटा, पुलिस ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा। दो बच्चों की मां चुपके से प्रेमी से मिलने गई थी, इसकी जानकारी पर पति ने उसे घर के पास सरेराह डंडे से दौड़ाकर पीटा। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जेठवारा पुलिस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सबलगढ़ वार्ड में रहने वाली दो बच्चों की मां सोमवार की दोपहर स्थानीय बाजार में चुपके से अपने प्रेमी से मिलने गई थी। महिला को प्रेमी से मिलते पति ने देख लिया। शाम को जब वह घर लौट रही थी तो पति डंडे से पीटते हुए घर तक ले गया। इससे महिला का हाथ टूट गया। किसी ने मोबाइल में पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेकर डेरवा पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। घायल महिला का उसके रिश्तेदार ने प्राथमिक उपचार कराया। मामले की शिकायत मिलने से पुलिस इनकार कर रही है।
दुराचार के आरोपी को दबोचा
प्रतापगढ़। कंधई पुलिस ने दुराचार के मामले में फरार चल रहे बाल अपचारी को सोमवार को पकड़ा। किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस ने उसे पेश कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
धोखाधड़ी के आरोपी को दबोचा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने सांगीपुर थाना के लखनपुर गांव के धोखाधड़ी के आरोपी सचिन वर्मा को सोमवार की सुबह सांगीपुर के लाखीपुर गांव से पकड़ा। संवाद