- बाइक छोड़कर भागे आरोपी, परिवार में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मानधाता थाना क्षेत्र के उसरापुर गांव के मोड़ पर सोमवार की शाम पीछे से बाइक की ठोकर लगने पर बाइकसवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मानधाता थाना क्षेत्र के हरिचेतपुर गांव की कृष्णा पटेल 18 सोमवार की शाम मौसेरे भाई राजा पटेल के साथ बाइक पर बैठकर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव बुआ के घर जा रही थी। आरोप है कि उसापुर गांव के मोड़ पर पीछे से पहुंचे अनियंत्रित बाइक सवारों ने राजा की बाइक में ठोकर मार दी। बाइक से गिरकर कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पिता रजनीश मौके पर पहुंचे और बेटी कृष्णा को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
...............