मनगढ़ में आयोजित कुश्ती दंगल में जोरआजमाइश करते पहलवान। संवाद
कुंडा। मनगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की शाम बाबा विशाल सिंह कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान पहलवान ने दांव आजमाए। पहलवान मुकेश ने सभी को चितकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शुभारंभ ग्राम प्रधान रोहित सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कई जिलों के पहलवान शामिल हुए। मीडिया प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि कुश्ती हमारी बहुत ही पुरानी परंपरा है। जिससे हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ होता है तथा सामाजिक चेतना भी बढ़ती है। मुख्य अतिथि मनगढ़ चौकी प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने पहलवानों में जोश भरा।
प्रतियोगिता में जनपद ही नहीं बल्कि कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी समेत गोरखपुर से भी पहलवान शामिल हुए। इस बार फाइनल मुकाबला प्रयागराज केसरी मुकेश पहलवान एवं बनारस केसरी अनुज पहलवान के बीच लड़ा गया। जिसमें प्रयागराज के मुकेश पहलवान ने अनुज पहलवान को हरा कर विजयी हुए। मुकेश पहलवान को 11 हजार रुपये देकर संस्था ने सम्मानित किया। संवाद