फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानडाकघर में पोस्टमास्टर की केबिन में जा रहे अधिवक्ता को सुरक्षा गार्ड ने रोका, रिवॉल्वर निकाली

विज्ञापन
प्रधान डाकघर में अधिवक्ता से विवाद के दौरान हाथ में रिवाल्वर लिए सुरक्षा गार्ड। वायरल वीडियो की ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में मंगलवार को पोस्टमास्टर की केबिन में जा रहे अधिवक्ता को रोकने को लेकर हुई नोकझोंक के दौरान गार्ड ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिवक्ताओं ने एएसपी पूर्वी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कचहरी के एक अधिवक्ता अपने बेटे के साथ प्रधान डाकघर में किसी काम से पहुंचे थे। आरोप है कि अधिवक्ता बगैर अनुमति के पोस्टमास्टर की केबिन में जा रहे थे। इस पर सुरक्षा गार्ड से विवाद हो गया। दोनों पक्ष में कहासुनी के दौरान हाथापाई की नौबत आई तो अन्य कर्मचारियों ने अधिवक्ता व सुरक्षा गार्ड को शांत कराया।
विवाद के दौरान गुस्से में सुरक्षा गार्ड ने रिवॉल्वर निकाली थी। इस मामले में पीड़ित अधिवक्ता अन्य अधिवक्ताओं के साथ एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्र से मुलाकात कर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले की जांच कर नगर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें