ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। दूसरे दिन प्रयागराज में उपचार के दौरान घायल रिश्तेदार की भी मौत हो गई।
लीलापुर थाना क्षेत्र के डांडी रामलाल का पुरवा निवासी ननकूराम सरोज के घर शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शनिवार को बाघराय थाना के छेउंगा निवासी 45 वर्षीय रामकरन सरोज रामलाल का पुरवा निवासी अपने रिश्तेदार 46 वर्षीय भाईलाल सरोज के साथ बाइक से सगरा सुंदरपुर बाजार में कुछ सामान खरीदने आया था। वापस जाते समय सगरा सुंदरपुर से कुछ दूर लालगंज की ओर आ रही डीसीएम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया था। जिसमें रामकरन की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार भाईलाल सरोज की रविवार को प्रयागराज की एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे मौत की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।