रानीगंज थाना क्षेत्र के चदी गोविंदपुर गांव निवासी जियालाल बिंद की शुक्रवार को जामताली जाते समय प्रेम नगर चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार लोगों ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद रविवार को देर शाम शव को घर लेकर पहुंचे। प्रेम नगर चौराहे पर शव रखकर परिजनों ने विरोध जताया। रानीगंज पुलिस के समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। आरोप है कि आरोपियों व मोटरसाइकिल को पुलिस ने मौके से छोड़ दिया था। संवाद