फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसडीएम ने भेजी एआरओ और 14 बीएलओ के निलंबन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के मतदाताओं के सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने एक एआरओ और 14 बीएलओ के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। इसके अलावा बीडीओ और बीईओ समेत चार राजस्वकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

कुंडा तहसील स्थित पंचवटी सभागार में मंगलवार को एसडीएम भरत राम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए कर्मचारियों के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। इसमें कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनका कार्य भी संतोषजनक नहीं मिला। इस पर नाराज एसडीएम ने लापरवाही बरते वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। एसडीएम कुंडा भरत राम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिसमें लापरवाही बरतने वाले एआरओ चकबंदी अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी व 14 बीएलओ के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है। इसके अलावा बीडीओ कालाकांकर प्रवीण कुमार, बीईओ कुंडा संजय सिंह व चार राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में प्रभारी तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार शैल कुमारी, लेखपाल संघ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, लेखपाल नकुल शुक्ला, प्रतीक गुप्ता, बीआरसी कमलेश यादव, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें