महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर में शाम को खुलीं दुकानें।
- फोटो : PRATAPGARH
डीएम डा. रुपेश कुमार ने आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों और कर्मचारियों को पास जारी करने का आदेश तहसीलों के एसडीएम को दे दिया है। अभी तक यह अधिकार एडीएम के पास निहित था। जिलेभर से आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम ने यह दिशा-निर्देश जारी किया है।
लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए डीएम ने उन सभी वाहनों को छूट प्रदान कर दी है, जो खाने-पीने की सामग्री लेकर आने-जाने वाले हैं।
ग्रामीण इलाकों में किसी भी व्यक्ति को खान-पान की सामग्री खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने को कहा है। डीएम ने सभी एसडीएम को अधिकृत करते हुए आवश्यकतानुसार पास जारी करने को कहा है। डीएम ने आलू का भंडारण करने वाले किसानों को वाहन लेकर जाने पर छूट दे दी है।