लॉकडाउन के बीच एसडीएम ने जरूरतमंदों को डोर टू डोर जाकर लंच पैकेट वितरित किया। कोरोना महामारी के चलते लागू लाकडाउन में शनिवार को लालगंज के उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के धारूपुर व नयापुरवा गांव पहुंचे। एसडीएम ने डोर टू डोर पहुंचकर तहसील परिसर स्थित कम्यूनिटी रसोई से तैयार लंच पैकेट जरूरतमंदों को अपने हाथों से वितरित किया। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि लाकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है, लेकिन लोगों को तमाम राहत दी गई।
गृहमंत्रालय की गाइड लाइन के प्रति भी एसडीएम ने ग्रामीणों को जागरुक किया। ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए एसडीएम बीके प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें जरूरत की सभी वस्तुएं प्रशासन की ओर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर लेखपाल संघ अध्यक्ष रामंचद्र तिवारी, किशोरी लाल, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर समाजेसवी डॉ. मुकेश मिश्रा ने भी कई गांवों में लोगों को लंच पैकेट व खाद्यान्न बांटा। डगरारा के ग्राम प्रधान राजू पांडेय, असैनापुर के प्रधान संतोष सिंह व डभियार के ग्राम प्रधान दिनेश मिश्र आदि ने भी गरीबों व मजदूरों को मास्क, साबुन आदि वितरित कराया।