फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम स्नान कर घर लौटते समय टायर फटने से स्कार्पियो पलट गई। जिससे कार सवार छह श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

बलरामपुर के उतरौला, हरिकिशन गंज निवासी गोपाल भाई मौर्य गुजरात के गांधीनगर में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं। मंगलवार को वह अपने परिवार के प्रसाद भाई मौर्य, श्याम राज मौर्य, संतराम मौर्य और गुजरात प्रांत के गांधी नगर निवासी राकेश भाई, रगघू भाई साम्राज्य भाई और श्याम राज के साथ स्कार्पियो से महाकुंभ स्नान करने गए थे।
बुधवार को वह घर लौट रहे थे। कार प्रहलाद भाई मौर्य चला रहे थे। दोपहर करीब दो बजे प्रतापगढ़- जगदीशपुर हाईवे पर अंतू के सरूआवां के पास स्कार्पियो का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कार में फंंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल 50 वर्षीय गोपाल भाई मौर्य, 42 वर्षीय प्रसाद भाई मौर्य, 40 वर्षीय संतराम , 42 वर्षीय साम्राज्य भाई, 65 वर्षीय रघु भाई , 32 वर्षीय राकेश भाई, 45 वर्षीय श्याम राज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संड़वा चंद्रिका ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल श्याम राज को चिकित्सकों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें