फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
लालगंज सड़क हादसे में मृत सुरेश वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बेकाबू कार की चपेट में आने से गिरधर सहाय निवासी स्कूटी सवार सुरेश वर्मा (42) की मौत हो गई। मृतक लखनऊ से आ रहे एक रिश्तेदार को लेने के लिए घर से निकला था। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के गिरधर सहाय तिना निवासी सुरेश वर्मा (42) पुत्र रघुनाथ वर्मा गुरुवार की रात लगभग दस बजे लखनऊ से आ रहे किसी रिश्तेदार को घर ले आने के लिए स्कूटी से लालगंज कस्बा आया था। कस्बे में एसबीआई के समीप लखनऊ की ओर जा रही बेकाबू कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल लालगंज सीएचसी ले गए।
यहां चिकित्सकों ने स्कूटी सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार करते हुए कब्जे में ले लिया। युवक की मौत की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में देर रात मृतक के भाई मुन्ना वर्मा की तहरीर पर कार चालक देवांश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली से सीमेंट उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रेहुआ लालगंज निवासी अखिलेश भारतीय (18) की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की तहरीर दी।
उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज पूरे बर्नवाल निवासी अखिलेश भारतीय (18) पुत्र वीरेंद्र भारतीय दिहाड़ी मजदूरी करता था। शुक्रवार दोपहर वह शिव चरन तिवारी का पुरवा निवासी शिवाकांत तिवारी के घर पर ट्रैक्टर पर लदी सीमेंट व मोंरग उतारने गया था।
सीमेंट उतारने के लिए अखिलेश जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ा। वह नीचे तक लटक रहे एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से अखिलेश झुलसकर नीचे आ गिरा। आनन फानन में लोग उसको लेकर सांगीपुर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद शव लेकर लोग घर लौट आए। अखिलेश का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर उदयपुर पुलिस गांव पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता वीरेंद्र तिवारी ने विद्युत विभाग की लापरवाही से बेटे अखिलेश की मौत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की तहरीर उदयपुर थाने में दी है। एसओ विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें