फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्रा के साथ स्कूली वैन चालक ने की छेड़छाड़, हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा की रहने वाली छात्रा के साथ बृहस्पतिवार दोपहर स्कूली वाहन चालक ने घर छोड़ने के दौरान छेड़खानी और अभद्रता की। छात्रा की आपबीती सुनकर परिजन कोतवाली पहुंचे। मामला गंभीर देख पुलिस ने छानबीन के बाद वाहन चालक को हिरासत में लेते हुए छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली के ही एक स्कूल में तीन साल की मासूम यूकेजी की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह वह वैन से स्कूल गई थी। अवकाश होने के बाद वह घर जाने के लिए वैन में बैठी। इस बीच वह बैग से सामान निकालने लगी। छात्रा के अनुसार चालक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। बाद में उसे घर छोड़ा गया।
घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों से आपबीती सुनाई। परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन



पेंसिल चोरी का आरोप लगाकर छात्र को पीटा
पूरा गांव निवासी नौशाद शेख ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पुत्र मो. जायद प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। पेंसिल चोरी के आरोप में बृहस्पतिवार को विद्यालय के हेड मास्टर ने उसे पीट दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच कराने के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें