फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल प्रबंधन सुरक्षित, पुलिस ने चालक पर दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को पानी भरे रेलवे अंडर पास में स्कूल की बोलेरो डूबने के मामले में पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामला संज्ञान में आने पर प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने के बजाय चालक को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान के समीप बने रेलवे अंडर पास बारिश से पानी भरा हुआ था। मंगलवार को आत्रेय एकेडमी पल्टन बाजार में छुट्टी होने पर बच्चों और शिक्षिकाओं को बोलेरो से जिरियामऊ भेजा गया। रामलीला के समीप अंडर पास के नीचे बोलेरो पानी में डूबने के कारण बंद हो गई। थोड़ी देर अगल बगल में भरे बारिश का पानी नाले से अंडर पास में आने लगा। जिससे बोलेरो पूरी तरह से डूब गई। शिक्षिकाओं के साथ बच्चे शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। जेसीबी से बोलरो को बाहर निकाला गया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद बीएसए भूपेंद्र सिंह ने विद्यालय प्रबंधन से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांग कर कोरम पूरा कर लिया। मगर, स्पष्टीकरण देने के पहले ही चालक पर प्रशासन की गाज गिर गई। घटना के विवेचक चौकी प्रभारी जेल वरूण सिंह ने चालक राजी अहमद निवासी पल्टन बाजार के खिलाफ मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज करा दिया। जबकि स्कूल के आदेश पर राजी अहमद बोलेरो लेकर बच्चों और शिक्षिकाओं को उनके घर छोड़ने के लिए निकला था। वह भी बोलेरो के साथ पानी में डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें