फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूली बस पलटी, कई विद्यार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी पुल के करीब मंगलवार दोपहर अनियंत्रित स्कूली बस पलट गई। इस दौरान कई विद्यार्थी घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अबुजैद उर्फ गुड्डू ने कस्बे में ही प्रयागराज- लखनऊ हाईवे पर एसयू पब्लिक स्कूल खोल रखा है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने पर विद्यालय की बस करीब 50 बच्चों को लेकर कौशाम्बी के देवीगंज की तरफ जा रही थी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी पुल के करीब आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय बस सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। इससे बस में सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे।
आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। बस में सवार कड़ा निवासी भगवान दीन मौर्य की पांच वर्षीय बेटी मानवी, श्रवण कुमार की 12 वर्षीय बेटी एंजेल गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य बच्चों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

इस बीच स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में दूसरे वाहनों से बच्चों को स्कूल ले जाकर घर भेजा। बाद में जेसीबी से बस भी निकलवा लिया। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार जिस बस से घटना हुई, उसका रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि बस पलटने की घटना में एक छात्रा को ज्यादा चोटें आई थीं। इलाज कराकर उसे घर भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें