फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहज जन सेवा केंद्र से लाखों उड़ाए

Sat, 03 Jan 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के नौबस्ता बाजार में सहज जन सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए के कंप्यूटर और कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं। मामले की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

रेड़ीपुर गांव के प्रधान अनिल शुक्ला लक्ष्मणपुर विकासखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने नौबस्ता में सहज जन सेवा केंद्र के साथ ही कंप्यूटर व उसके पार्ट्स की दुकान खोल रखी है।

 शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। आधी रात को चोर   शटर व दो दरवाजों का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोर  कंप्यूटर, लैपटाप व कीमती सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान खुली देखी तो मामले की जानकारी अनिल को दी। दुकान खोलने पर सारा सामान गायब मिला। यह देख प्रधान का मत्था ठनक गया। उन्होंने इलाकाई पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद तहरीर भी दी लेकिन देर रात तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। अनिल की मानें तो करीब दो लाख से अधिक का सामान चोर ले गए हैं। बाजार में चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। एसओ चंद्रबली यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें