फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे और तीसरे सोमवार को होगी प्रशासन की अग्निपरिक्षा

Thu, 28 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का दूसरा सोमवार प्रशासन के लिए किसी अगिभनपरीक्षा से कम नहीं है। कई वर्षों से सावन के दूसरे व तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेकर शिवालय जाने वाले कांवड़िए डीजे पर लगे प्रतिबंध से आक्रोशित हैं। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से पुलिस तैयारी में जुटी है। सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस की मोबाइल ड्यूटी लगाई गई है। सभी थानेदारों को लगातार नजर रखने का आदेश दिया गया है। कांवड़ियों के डीजे लेकर जलाभिषेक को जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दूसरे और तीसरे सोमवार को कांवड़िया भारी संख्या में शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दो तीन वर्षों से डीजे बजाने को लेकर कांविड़ए विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। इसे लेकर शहर के सीताराम धाम पर प्रशासन की विशेष नजर है। वहां होने वाले बवाल की चपेट में पूरा शहर आ जाता है। पूर्व के वर्षों की बात करें तो जोगापुर स्थित सीताराम धाम में कांवड़ियों ने पुलिस की चीता मोबाइल फूंक दी थी और तत्कालीन नगर कोतवाल व सिपाहियों को पीट भी दिया था। पिछले वर्ष भी कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा और जाम लगाने का प्रयास किया था। आशंका जताई जा रही कि इस बार भी सावन के दूसरे व तीसरे रविवार को डीजे पर लगे प्रतिबंध से आक्रोशित कांवड़िए बवाल कर सकते हैं। जिससे निपटना प्रशासन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव का कहना है कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर बंदोबस्त किया गया है। बवाल की आशंका को देखते हुए पहले ही पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें