फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोरी की बरामदगी के लिए सवर्ण आर्मी ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई महीने पहले अपहृत की गई किशोरी की बरामदगी के लिए सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने का घेराव किया और बाहर सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। सीओ ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के बोधी का पुरवा गांव निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी ढाई माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। मामले में परिजनों ने गांव के ही अंकित सरोज उर्फ गोलू पुत्र बंशीलाल सरोज पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। ढाई माह बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो आरोपी की गिरफ्तारी कर पाई और न ही किशोरी को बरामद सकी।
किशोरी की बरामदगी को लेकर सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने थाने का घेराव कर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी पुलिस बरामदगी नहीं कर सकी। इससे नाराज सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने का घेराव किया। राष्ट्रीय महासचिव शिवम सिंह की अगुवाई में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और अपह्रत किशोरी को बरामद नहीं किया जाता। तब तक वह लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता कुंडा जेठवारा मार्ग पर थाने के सामने धरने में बैठ गए। करीब दो घंटे बाद सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर पहुंचे तो सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें अपहृत की गई किशोरी की एक सप्ताह में बरामदगी, आरोपी का एनकाउंटर और कुर्की की कार्रवाई आदि मांगे शामिल थी।
सीओ ने मांगे पूरी किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन में सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, संतोष मिश्रा, रवि द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, राज शुक्ला समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रही पुलिस और पीएसी
आर्मी द्वारा थाने के घेराव की पूर्व सूचना मिलने पर महेशगंज और बाघराय की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी बल के जवान, एलआईयू इंस्पेक्टर अतुल पांडे और तहसीलदार कुंडा भी मौके मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें