फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर के साड़ी कारोबारी ने होटल में की खुदकुशी

विज्ञापन
अधेड़ के फांसी लगाने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मिर्जापुर के साड़ी कारोबारी ने शहर के बाबागंज स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन से कमरे के भीतर से हलचल न होने पर लोगों को शंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे का लॉक तोड़ा गया तो अंदर व्यापारी की लाश फंदे से झूल रही थी। एएसपी पूर्वी व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। व्यापारी की पत्नी चार साल पहले विवाद के बाद जिले में स्थित अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन

मिर्जापुर शहर के महुअरिया 111 दाउजी मंदिर के पास, पक्का घाट निवासी ध्रुवदास अग्रवाल (52) शहर के बाबागंज स्थित स्नेह होटल के कमरा नंबर 206 में 29 अगस्त से ठहरे थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने होटल के कर्मचारियों से नाश्ता मंगाकर खाया, लेकिन शाम को वह नजर नहीं आए। बुधवार को भी वह नहीं दिखे। शाम को कमरे के भीतर से दुर्गंध आने लगी। होटल के कर्मचारियों ने मैनेजर को मामले की जानकारी दी। दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
अनहोनी की आशंका में होटल मैनेजर ने मालिक व पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में नगर कोतवाल व सीओ सिटी अतुल शर्मा भागकर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजे का लॉक तोड़ा गया। कमरे में दरवाजे के ऊपर पर्दा लगाने वाली पाइप के सहारे ध्रुव ने फांसी लगा ली थी। इस बीच एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि व्यापारी के मोबाइल से मिले नंबरों पर सूचना दी गई। मृतक की पत्नी चार साल पहले विवाद के बाद घर छोड़कर मायके चली आई थी। उसका मायका शहर के करनपुर करमचंदा में है। वह शिक्षिका है। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी होटल पहुंची और शव देखकर बिलखने लगी।

बाबागंज स्थित होटल स्नेह के कमरे में अधेड़ के फांसी लगाने के बाद पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें