फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सराय आना देव ने नागेश दत्त को दी मात

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की जंयती के उपलक्ष्य में रविवार को स्टेडियम में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने किया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में सराय आनादेव ने नागेशदत्त लालगंज को 18-16, 10-15, 15-4 से पराजित किया।
विज्ञापन

रानीगंज दुर्गागंज ने कटरा मेदनीगंज को 25-12 से हराया। जीआईसी सराय आनादेव ने मल्हूपुर 25-15 अंक से शिकस्त दी। विश्वनाथगंज ने इशीपुर को 25-13, कालाकांकर ने बीएसएम सगरा को 25-12, स्टेडियम-ए ने पीबी कॉलेज को 25-20 और स्टेडियम-बी ने गौरा को 21-15 अंकों से मात दी। जबकि दुर्गागंज ने सराय आनादेव को 25-23 से पराजित किया।
निर्णायक विनोद यादव, राजेंद्र यादव, आरपी सिंह, पप्पू रमेश, अखिलेश सिंह, अवनीश यादव, जमील अहमद, पवन कुमार, सुनील कुमार और अखिलेश सिंह रहे। दोपहर में हुई बारिश के कारण मैच एक घंटे तक बाधित रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि दोबारा बारिश ने बाधा नहीं डाली तो देररात तक फाइनल मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें