Sanitization of mohallas occurred after DM reprimand
- फोटो : PRATAPGARH
डीएम की फटकार के बाद नगरपालिका द्वारा गुरुवार को शहर के अरविंद नगर स्थित में तालाब व व्यायामशाला के आस- पास के मोहल्लों को सैनिटाइज कराया गया। इससे शहरियों ने राहत की सांस ली।
देवकली मोड़ के पश्चिमी छोर पर अरविंद नगर मोहल्ला है। यहां बड़ा तालाब है। तालाब के बगल ही युवा कल्याण विभाग की व्यायामशाला है। तालाब से ही सटकर शहर के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता है। पखवारे भर से तालाब से दुर्गंध उठ रही थी। व्यायामशाला के पास से गुजरना मुश्किल हो रहा था।
गुरुवार को इसकी शिकायत शासकीय अधिवक्ता विवेक उपाध्याय ने जिलाधिकारी से की।
इस पर डीएम ने नगरपालिका के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तालाब में दवाइयों का छिड़काव करने व व्यायामशाला सहित आस-पास के मोहल्ले को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया। इसके बाद नगरपालिका की टीम ने सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
Sanitization of mohallas occurred after DM reprimand- फोटो : PRATAPGARH
Sanitization of mohallas occurred after DM reprimand- फोटो : PRATAPGARH