फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका बनेगी नई तहसील

विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका अब नई तहसील बनेगी। इसकी कवायद तेज हो गई है। लालगंज, सदर व पट्टी तहसील क्षेत्र के गांवों को काटकर प्रस्तावित संडवाचंद्रिका में मिलाया जाएगा। इसके लिए कई दिनों तक माथापच्ची करने के बाद मंडलायुक्त व शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। यदि ऐसा हुआ तो जिले में तहसीलों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी।
विज्ञापन

सदर, पट्टी और लालगंज तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में रहने वाले लोगों को तहसील में जमीन संबंधी मामलों को लेकर आने जाने में दिक्कत होती थी। अमेठी, रायबरेली की सीमा पर रहने वाले लोगों को करीब 35 किमी से अधिक दूरी तय कर तहसील पहुंचने में समस्या का सामना करना पड़ता था। तहसील आने व घर जाने में ही उनका दिनभर का समय निकल जाता था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संडवाचंद्रिका को तहसील बनवाए जाने की पैरवी शुरू कर दी।
शासन ने भी इस मामले को प्रमुखता से लेते हुए जिला प्रशासन से तहसील बनाने के लिए गांव और दूसरी सुविधाओं की जानकारी मांगी। चूंकि संडवाचंद्रिका में ब्लाक, नगर पंचायत, रेलवे स्टेशन, सीएचसी व थाना भी करीब ही है। वहां तहसील बनने से सीमा पर स्थित गांव के लोगों की समस्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो करीब दो सौ से अधिक गांव तहसील में शामिल होंगे। शासन की रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे राजस्व गांवों को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार की। बाद में मंडलायुक्त प्रयागराज व शासन को रिपोर्ट भेजी गई।
मिलेगी जनता को राहत
संडवाचंद्रिका में तहसील बनने से जनता को राहत मिलेगी। करीब 40 किमी दूर से सदर, लालगंज और पट्टी तहसील जाने के लिए लोगों को चक्कर लगाना पड़ता था। ऐसे में तहसील बन जाने के बाद लोगों को अपने जमीन संबंधी मामलों को लेकर लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री कर सकते हैं तहसील बनाने की घोषणा
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सात सितंबर को जनपद आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जिले में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि मुख्यमंत्री सात सितंबर को संडवाचंद्रिका को तहसील बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें