फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार : पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा सलमान पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat, 30 Jul 2022 12:47 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के सरोज चौराहा कांशीराम कालोनी निवासी सायमा को 12 जुलाई को पति सलमान ने खरीदारी करने के लिए बाजार बुलाया था। इसके बाद साथी नसीम समेत अन्य लोगों की मदद से उसकी हत्या कर शव सई नदी पुल के नीचे दफन कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान खरीदने के बहाने बुलाकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में नामजद मृतका का मौसेरा भाई भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन



नगर कोतवाली के सरोज चौराहा कांशीराम कालोनी निवासी सायमा को 12 जुलाई को पति सलमान ने खरीदारी करने के लिए बाजार बुलाया था। इसके बाद साथी नसीम समेत अन्य लोगों की मदद से उसकी हत्या कर शव सई नदी पुल के नीचे दफन कर दिया। सायमा की मां मुन्नी की तहरीर पर पति सलमान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव बरामद किया था।


आरोपी सलमान लगातार अपनी सास मुन्नी को फोनकर साथी सिकंदर की हत्या करने की धमकी दे रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम सीओ सिटी अभय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुपियामऊ के पास से सलमान और सायमा के मौसेरे भाई रुस्तम को दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, मुन्नी ने आशंका जताई है कि सायमा की बड़ी बहन सोनी को भी सलमान और रुस्तम ने गायब कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें