फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 100 मीटर दौड़ में साबिर व प्राची ने मारी बाजी

विज्ञापन
राजकीय पॉलिटे​क्निक कॉलेज  में आयोजित वा​र्षिक खेलकूद 100 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सोनावां में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी रहे। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साबिर विजेता बने। आकाश सिंह दूसरे व मनीष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राची यादव विजेता बनीं। जया दुबे दूसरे व आस्था सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। गोल फेंक में मो. साबिर प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय व शिवेंद्र तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्राची यादव विजेता बनीं। मधु सरोज दूसरे व अंशिका पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर राम सिंह, कपिल देव साहू, अर्चना भारती मौजूद रहे। संचालन देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें