फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में खचाखच भीड़, खड़े होने को नहीं मिल रही जगह

Sun, 24 Mar 2019 11:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रेनों में खचाखच भीड़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 होली के त्योहार के बाद प्रतापगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में खचाखच भीड़ है। त्योहार बीतने के बाद बड़ी संख्या में लोग परदेश लौट रहे हैं। ऐसे में ट्रेेनों में खड़ा होने की भी जगह नहीं मिल पा रही है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली, मुंबई, पटना और सूरत जैसे महानगरों में कमाने गए ज्यादातर लोग होली के त्योहार पर घर आ गए थे। त्योहार बीतने के बाद अब लोग फिर काम पर लौट रहे हैं। इसके चलते तत्काल टिकट के लिए जहां मारामारी हो रही है, वहीं बनारस से प्रतापगढ़ के रास्ते से दिल्ली, मुंबई और पंजाब को जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में खड़े होने की जगह नहीं मिल पा रही है।

लोग शौचालय और गेट पर लटककर यात्रा कर रहे हैं। सीएमआई ओपी राव ने बताया कि परदेश से आए लोग अब लौट रहे हैं। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में नोरूम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें